Skip to main content

Aaj Tak24x7

गंगा दशहरा पर की गंगा मैया की पूजा अर्चना

मा वैत्रवती व्रत पर्व उत्सव समिति ने प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी किया आयोजन

गंज बासौदा। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मा वैत्रवती व्रत पर्व उत्सव समिति ने प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी मा वैत्रवती घाट पर गंगा मैया की पूजा अर्चना, महा आरती कर गंगा अवतरण दिवस मनाया।

समिति समिति संस्थापक पंडित अरविंद अवस्थी ने बताया कि गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है, जिसे गंगावतरण दिवस भी कहा जाता है। इस दिन मान्यता है कि मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। राजा भागीरथ की कठिन तपस्या के बाद गंगा को पृथ्वी पर लाया गया था ताकि उनके पूर्वजों के पाप धोकर उन्हें मोक्ष मिल सके। इस दिन गंगा नदी या गंगा जल से स्नान करना शुभ माना जाता है। बही इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण करना भी शुभ माना जाता है। दान में दस वस्तुएं जैसे अन्न, जल, फल, वस्त्र, घी, नमक, तेल, शक्कर, सुहाग सामग्री और स्वर्ण का दान करना विशेष फलदायक होता है। इस अवसर पर दीपक तिवारी, सुनील पिंगले, विजय अरोरा, डॉक्टर अशोक रोहले, अभिनय श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7