ओमप्रकाश जोशी जिला ब्यूरो
स्लग, ज्ञापन
लोकेशन, विदिशा
..
एंकर, गुरुवार शाम 5 बजे कांग्रेस नेता और बायपास रोड पर रेस्टोरेंट का संचालन करने वाले विनीत दांगी अपने अन्य साथियों और कर्मचारियों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एसपी और बाद में कलेक्टर को भी लिखित ज्ञापन दिया। उन्होंने ज्ञापन के जरिए बिजली कंपनी के एस,ई, जो जिले के अधिकारी है अंकुर सेठ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि तीन और चार तारीख की रात में अंकुर सेठ अपने कुछ साथियों के साथ नसे की हालत में रेस्टोरेंट पहुंचे थे रेस्टोरेंट बंद होने वाला था। लेकिन उन्होंने पद का रौव दिखाते हुए खाना खिलाने को कहा। लगातार अभद्रता के बाद खाना देने से इनकार किया गया। उन्होंने देख लेने की धमकी दी और बाद में बिजली कर्मचारियों को भेज कर गलत तरीके से बिजली कटवा दी। इसके बाद भी धमकियां का दौर लगातार जारी रहा जिसके चलते यहा़ शिकायत करने आए हैं विनीत दांगी ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य चीज भी शिकायत के साथ उपलब्ध कराई है। उन्होंने बिजली कंपनी के एसई अंकुर सेठ पर कार्यवाही की मांग की है।
बाइट, संतोष रघुवंशी होटल संचालक
बाइट, विनीत दांगी होटल संचालक


