आज दिनॉक 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा पुलिस मुख्यालय श्री बी.एस. गोठरिया एवं रक्षित निरीक्षक जबलपुर श्री जे.पी. आर्य तथा कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति मे पुलिस लाईन जबलपुर में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर द्वय अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षण हेतु हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।



