आर. चंद्रा ब्यूरो
औरैया 05 जून 2025- जनपद में स्थित थोक एवं फुटकर बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर तीनों तहसील स्तरीय टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण /छापे की कार्रवाई हेतु तहसील स्तरीय टीमों का गठन किया गया। जिसमें गठित टीम द्वारा उप जिलाधिकारी औरैया एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी औरैया, उपजिलाधिकारी अजीतमल व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए (कृषि )एवं उपजिलाधिकारी बिधूना व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए (कृषि रक्षा) द्वारा अपने आवंटित क्षेत्र में बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण / छापे की कार्यवाही की गयी, जिसमें कुल 38 प्रतिष्ठानों की जॉच की गयी और 20 बीज के नमूना ग्रहित किये गये जॉच हेतु नमूनों का लैब भेजा जायेगा, लैब से प्राप्त परिणाम के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेंगी। उप जिलाधिकारी औरैया द्वारा मैं0 यूपी एग्रो एजेंसी औरैया द्वारा स्टॉक वितरण अपूर्व पाए जाने के कारण एवं मै० दुर्गा एग्रो बीज भंडार औरैया द्वारा स्टाफ वितरण पंजिका अवलोकन हेतु प्रस्तुत न किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया। उप जिलाधिकारी बिधूना एवं वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप ए (कृषि रक्षा) औरैया द्वारा मैं0 बालाजी बीज भंडार रामगढ़ द्वारा स्टाक/ वितरण पंजिका निरीक्षण के समय अवलोकन न कराए जाने एवं मैं0 प्रकाश कृषि सेवा केंद्र बिधूना का स्टॉक वितरण अपूर्ण पाए जाने के कारण चेतावनी /नोटिस निर्गत किया गया। गठित टीमों द्वारा जनपद में बीज के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों एवं गोदामों पर छापे / निरीक्षण की कार्यवाही की गयी, जिसका विवरण निम्नवत है-
डाले गये छापो की संख्या 38, लिए गए नमूनों की संख्या 20, चेतावनी /नोटिस जारी किए गए दुकानों की संख्या/चेतावनी 04 है।



