अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती व क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा आगामी त्यौहार ईद उल अजहा(बकरीद) के अवसर पर डायल 112 कर्मियों की गूगल मीट के माध्यम से समीक्षा कर शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया

!
दिनांक 05.06.2025 समय 20.00 बजे त्यौहार ईद उल-अजहा(बकरीद) की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी यूपी-112 श्री ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सत्येन्द्र भूषण तिवारी व प्रभारी यू0पी0-112 जनपद-बस्ती नि0 संजय कुमार, द्वारा यू0पी0-112 जनपद-बस्ती के समस्त कर्मचारीगण की ऑनलाइन गूगल मीट आयोजित कर आगामी ईद उल-अजहा (बकरीद) पर्व के अवसर पर संवेदनशीलता में वृद्धि होने की सम्भावना के दृष्टिगत हमला/दंगा, सांप्रदायिक हिंसा (हिन्दू मुस्लिम विवाद, जातीय संघर्ष, धार्मिक स्थल ध्वस्त करना), हत्या, सड़क दुर्घटना, लूट, Pick Pocket (पर्स/चेन/मोबाइल/पैसा/अन्य मूल्यवान वस्तु की छिनैती), ट्रैफिक जाम, महिला सम्बन्धी अपराध (लैंगिक एवं शारीरिक शोषण) आदि आपराधिक घटनाओं में प्रभावी रोकथाम हेतु सभी पीआरवी कर्मियों को निर्देशित किया गया ।
गूगल मीट के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा आगामी पर्व ईद उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत पीआरवी कर्मियों को लगातार गश्त करने, सजग एवं सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सांप्रदायिक हिंसा (हिन्दू मुस्लिम विवाद) आदि की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके । इसके साथ-साथ आगामी त्यौहार श्रावण मास, मोहर्रम आदि के दृष्टिगत महत्वपूर्ण स्थानों व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंको, एटीएम आदि के आस पास सघन एवं प्रभावी गस्त करने हेतु निर्देशित किया । पीआरवी कर्मियों से पीआरवी वाहन पर उपलब्ध उपकरणों, संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया । पीआरवी कर्मियों को रात्रि के समय हूटर लाइट का प्रयोग करने, वाहनों को सही दिशा में खड़ा करने, ड्यूटी के दौरान अच्छी वर्दी पहनने एवं जनता से सद्व्यवहार रखने हेतु भी निर्देशित किया गया
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in