आर. चंद्रा ब्यूरो
शहर के सुभाष चौराहे पर दिनेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर सभी सदस्यों द्वारा किया गया वितरण
आज संवेदना ग्रुप प्रसादम द्वारा निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर शहर के सुभाष चौराहे पर संस्था के संरक्षक श्री दिनेश गुप्ता जी के प्रतिष्ठान पर विशाल सरवत एवं लस्सी वितरण तथा फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के समस्त सहयोगियों द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गई संस्था के संयोजक श्री दिनेश गुप्ता श्री गिरेंद्र सिंह परिहार कपिल दुबे किशन गुप्ता अनुराग पांडे आदि के द्वारा उत्तम तैयारी की गयी।संस्था के संरक्षक डॉ एस एस एस परिहार गिरमीत सिंह कालरा दिनेश गुप्ता द्वारा वितरण प्रारम्भ कराया गया शरबत पीकर एवं फलों का सेवन कर नगर के लोगों ने राहत महसूस की एवं वितरण कर रहे सदस्यों को सराहा निर्जला एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है इस दिन पेय पदार्थ पिलाने से असीम पुण्य की प्राप्ति होती है। नगर के प्रमुख चौराहे पर पर्याप्त मात्रा में वितरण की तैयारी की गई थी आने जाने वाले बहुत से राहगीरों ने वितरण का लाभ उठाया एवं सरवत का सेवन किया तथा फल प्राप्त किया वितरण में प्रमुख रूप से श्री गिरेंद्र परिहार, श्री दिनेश गुप्ता,अनुराग पांडे, योगेंद्र सिंह सेंगर,शिवम गुप्ता,राजेश सिंह राजावत, कपिल दुबे जितेंद्र अग्निहोत्री, हेमंत पोरवाल,डॉ राकेश गुप्ता,आमोद पाण्डेय, हेमंत पोरवाल, इंजीनियर चंद्रभान सिंह सेंगर,आशा गुप्ता,आनंद सोनी,कैप्टन जगपाल सिंह भदोरिया,राजीव कुशवाहा, राधा पोरवाल,सुरेंद्र सिंह सेंगर,किशन गुप्ता हरिओम तिवारी,जगजीत सिंह कालरा,कुंवर सिंह चौहान, पंडित आनंद तिवारी,मानस कालरा नीरज विश्नोई,नितिन गुप्ता, राजीव सिंह नरुका,देव मुनि पोरवाल,डॉ प्रभन्जन शुक्ला, मानस गुप्ता रोमी गुप्ता डॉ. सक्षम सेंगर एडवोकेट, आदि का विशेष सहयोग रहा।



