*रिपोर्ट*
*शमसुलहक़ ख़ान*
*आज तक टीवी न्यूज़ ब्यूरो बस्ती*
*थाना छावनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से गुमशुदा लड़के को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया |
थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चौकी विक्रमजोत ग्राम कलंद्रहा से दिनांक-08.06.2025 को 1-महेंद्र यादव उर्फ लल्ला पुत्र प्रदीप यादव उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम कलंद्रहा थाना छावनी जनपद बस्ती के गुम होने की सूचना की प्राप्ति पर खोजबीन/ तलाश व जांच के क्रम में गुमशुदा लड़के 1-महेंद्र यादव उर्फ लल्ला को 24 घन्टे के भीतर आज दिनांक-09.06.2025 को समय 11:00 बजे ग्राम पटकापुर से सकुशल बरामद कर उसे उसके माता-पिता/ परिजनों को सुपुर्द किया गया जिनके द्वारा बताया गया कि 1-महेंद्र यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती है जिसका दवा-इलाज चलता है जोकि मानसिक स्थिति बिगड़ने से नाराज होकर घर से बाहर चला गया था | गुमशुदा बालक 1-महेंद्र यादव उर्फ लल्ला से मिल कर उसके परिजन काफी खुश थे जिनके द्वारा थाना छावनी जनपद बस्ती पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
*बरामद करने वाली पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद जनपद बस्ती |
2- उ0नि0 शशि शेखर सिंह, उ0नि0 कमलेश यादव थाना छावनी जनपद बस्ती |



