Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध रेत (खनिज) के विरुद्ध की गई कार्यवाही

थाना – भालूमाड़ा
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती-उर-रहमान के निर्देशन मे, पुलिस अधीक्षक महोदय इसरार मन्सूरी तथा अनु.अधि. कोतमा (पुलिस) आरती शाक्य के मार्ग दर्शन में थाना भालूमाड़ा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना मिलने पर आज दिनांक 10/06/2025 को भिडवा नाला बगडुमरा से ग्राम बगडुमरा की तरफ आते समय रास्ते तिराहा में घेराबंदी कर निले रंग का सोनालिका कम्पनी का ट्रेक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP 18 AB 7662 व ट्राली को रोक कर चेक किया गया जो ट्रेक्टर ट्राली में जिसमें 3 घन मीटर रेत अवैध खनिज बिना रायल्टी/टीपी के लोड कर परिवहन करते पाया गया जिससे ट्रेक्टर चालक करन सिंह पिता धनपत सिंह उम्र 19 साल निवासी बगडुमरा व वाहन हरिहर प्रसाद पिता राम सुंदर शर्मा उम्र 50 साल निवासी बगडुमरा के कब्जे से उक्ट ट्रेक्टर ट्राली मय लोड 3 घन मीटर रेत (खनिज) जप्त कर थाना लाकर सुरक्षार्थ खडा किया गया व धारा 4/24 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही हेतु खनिज अधिकारी अनूपपुर को सुपुर्द किया गया बाद धारा 303(2),317(5) बीएनएस के तहत पृथक से कायम कर विवेचना किया जावेगा।
जप्त शुदा मशरूका – निले रंग का सोनालिका कम्पनी का ट्रेक्टर जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP 18 AB 7662 व ट्राली लोड 3 घन मीटर रेत कुल कीमती 505000 /-रुपये
नाम आरोपीगण- 1. चालक करन सिंह पिता धनपत सिंह उम्र 19 साल निवासी बगडुमरा
2.वाहन स्वामी- हरिहर प्रसाद पिता राम सुंदर शर्मा उम्र 50 साल निवासी बगडुमरा
अहम भूमिका – थाना प्रभारी भालूमाडा निरी संजय खलको , की उनकी टीम की अहम भूमिका रही

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7