*रिपोर्ट*
*शमसुलहक़ ख़ान*
*आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती*
*थाना पैकोलिया पुलिस द्वारा विद्युत पोल से तार चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गय-*
प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया धर्मेन्द्र कुमार यादव व उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर विद्युत तार चोरी करने वाले अभियुक्तगण 1. सूरजू पुत्र ठाकुरदीन उम्र करीब 40 वर्ष सा0 टिकुइया थाना पैकोलिया जनपद बस्ती, 2. सुरेश वर्मा पुत्र बृजलाल वर्मा उम्र करीब 26 वर्ष सा0 दुबौलिया जीतीपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को सरनागी मोड़ के पास से दिनांक 11.06.2025 की रात्रि करीब 1.00 बजे गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर जलालाबाद नहर पुलिया के पास चोरी गये करीब 10 बण्डल विद्युत तार को बरामद किया गया है। जिसे नियमानुसार कब्जा पुलिस मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस सम्बन्ध में थाना पैकोलिया पर मु0अ0सं0 95/2025 धारा 303(2), 324(4) BNS व 136(1)a विद्युत अधि0 व 3/ 4 सार्वजनिक सम्पति नुकसान निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर माल मुल्जिम की तलाश किया जा रहा था।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
1. सूरजू पुत्र ठाकुरदीन उम्र करीब 40 वर्ष सा0 टिकुइया थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
2. सुरेश वर्मा पुत्र बृजलाल वर्मा उम्र करीब 26 वर्ष सा0 दुबौलिया जीतीपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।
*बरामदगी का विवरण-*
1. चोरी के मुकदमे से सम्बन्धित कुल 10 बण्डल विद्युत तार करीब 374 मीटर
2. घटना मे प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल हीरो स्प्लेण्डर
3. घटना मे प्रयुक्त वायर कटर
4. घटना मे प्रयुक्त पोल पर चढने वाला पावदान
*घटना का संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक 06.06.25 को वादी रामप्रकाश वर्मा पुत्र करन सिंह ग्राम रामनगर थाना दिवाई जनपद बुलन्दशहर हा0मु0 जेई 33/11 के0वी0 उपकेन्द्र बभनान बस्ती द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि बीते दिनांक 30.05.25 को रात्रि मे किसी अज्ञात चोरो द्वारा जलालाबाद नहर पुलिया के पास विद्युत पोल से तार काटकर चोरी कर लिया एवं तार को नुकसान कर दिया गया। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर कि मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर उक्त चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तो को ग्राम सरनागी मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मौके पर चोरी की घटना मे प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल होरी स्प्लेण्डर कम्पनी की बरामद हुआ। अभियुक्तगण से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि दोनो दोस्त है। साथ में ही दिन मे प्राइवेट मे ही बिजली का काम करते हैं। जब काम नहीं मिलता है तो हम लोग घूमफिर कर रात में चोरी से बिजली का तार काटकर बंडल बनाकर ले जाकर काम के समय अगर कही तार की जरुरत होती है तो उसी चोरी किये गये तार के टुकड़े को खराब तार को बदल कर चोरी किये गये तार को लगा देते हैं जिसके बदले में कुछ रुपये मिल जाते हैं। जिससे अपना खर्चा चलाते हैं दिनांक 30.05.2025 को रात्रि में ग्राम जलालाबाद के पास इसी नहर पटरी पर हम लोग तार काटकर बंडल बना रहे थे कि बगल गांव के दो लोगो ने चोरी करते देख लिया था। आज चोरी का माल खोजने के लिए मौके पर जा रहे थे कि पकड़े गये। गलती हो गयी, माफ कर दिजिए।
*बरामद/ गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया धर्मेन्द्र कुमार यादव जनपद बस्ती।
2. उ0नि0 हरेलाल, उ0नि0 रामकलेश चौहान थाना पैकोलिया बस्ती।
3. हे0का0 कमलेश यादव, का0 जयेश खरवार थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।



