*थाना थाटीपुर पुलिस की अवैध हथियार के खिलाफ कार्यवाह*
*दशहरा मैदान में वारदात की नियत से खड़े एक युवक को पुलिस ने 02 देशी पिस्टल मय मेगजीन व एक जिंदा राउण्ड सहित पकड़ा*
ग्वालियर। 11.06.2025 – *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे)* के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा फायर आर्म्स की बढ़ रही घटनाओं को रोकने हेतु अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान दिनांक 10.06.2025 को थाना थाटीपुर पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक युवक अवैध हथियार लिए किसी वारदात करने की नियत से दशहरा ग्राउण्ड थाटीपुर में खड़ा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से *अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर* ने थाना थाटीपुर पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में *सीएसपी मुरार श्री राजीव जंगले* के कुशल मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान* के द्वारा पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर अवैध हथियार लिए बदमाश के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को दशहरा मैदान थाटीपुर पर स्टेज के बगल से मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति पीठ पर बैग टांगे हुये खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेरकर उसे पकड़ लिया गया और पूछताछ करने पर उसने निवासी भुआ का पुरा अम्बाह मुरैना हाल निवासी आर.जे. पुरम पिन्टू पार्क जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के पास से मिले बैग की तलाशी लेने पर उसके अन्दर 02 देशी पिस्टल मय मेगजीन, 01 खाली मेगजीन, 01 जिन्दा राउण्ड रखे मिले। उक्त व्यक्ति का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 02 देशी पिस्टल मय मेगजीन, 01 खाली मेगजीन, 01 जिन्दा राउण्ड को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये आरोपी के खिलाफ थाना थाटीपुर में अप0क्र0- 242/25 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपी से पुलिस द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
*जप्त हथियार:-* 02 देशी पिस्टल मय मेगजीन, 01 खाली मेगजीन, 01 जिन्दा राउण्ड।
*सराहनीय भूमिकाः-* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान, उनि0 राजकुमार जाटव, आर. रंजीत गुर्जर, आर. रुप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।



