Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त ने किया निगम सम्पत्तियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

निगमायुक्त ने किया निगम सम्पत्तियों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्दे

ग्वालियर दिनांक 11 जून 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आज शहर के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर निगम सम्पत्तियों को देखा तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी पीआईयू श्री पवन सिंघल, कार्यपालन यंत्री श्री श्रीकांत कांटे, सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता, श्री वीरेन्द्र शाक्य, श्री महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने आज बुधवार को सिटी सेंटर स्थित गालव रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया तथा रेस्ट हाउस के जर्जर भवन को देखकर नये भवन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश नोडल अधिकारी पीआईयू श्री पवन सिंघल को दिए। इसके पश्चात फूलबाग चौपाटी का निरीक्षण किया तथा वहां किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली। इसके साथ आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

साथ ही निगमायुक्त श्री संघ प्रिय ने मांढरे की माता चौराहे पर स्थित पगोडा रेस्टोरेंट की निगम सम्पत्ति का निरीक्षण किया तथा इस स्थल की मरम्मत कर पुनः निर्माण करने अथवा नवीन प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सूचना क्र./740/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7