सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर हाईवे रोड पर जाने वाले मार्गो के 8 स्थानों पर बिना हैल्मेट वाले दुपहिया वाहन सवार एवं बिना सीट बैल्ट लगाय चार पहिया वाहन सवार की चैकिंग प्वाईट लगाकर की जा रही है चैकिंग

*सड़क दुर्घटना में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर हाईवे रोड पर जाने वाले मार्गो के 8 स्थानों पर बिना हैल्मेट वाले दुपहिया वाहन सवार एवं बिना सीट बैल्ट लगाय चार पहिया वाहन सवार की चैकिंग प्वाईट लगाकर की जा रही है चैकि*

 

सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु/घायल की संख्या को कम करने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो हेलमेट धारण कर वाहन चालन नही करते हैं, तथा एैस चार पहिया वाहन चालक जो वाहन चलाते समय सीट बैल्ट नही पहनते हैं पर आज दिनांक 11-6-25 को विशेष अभियान चलाते हुये हाईवे जाने वाले मार्गों के निम्नांकित स्थानों *1-कटंगी बाईपास, 2-पाटन बाईपास 3-खजरी खिरिया, 4-अंधमूक बाईपास, 5-एकता मार्केट, 6-सगडा क्रासिग 7-महाराजपुर बाईपास, 8-खमरिया रोड़* पर चैकिंग प्वाइंट लगाकर चैकिंग की जा रही है तथा हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मृत्यु की अधिक संभावना होने से अवगत कराते हुये वाहन चलाते समय दुपहिया वाहन सवार को हैल्मेट धारण करने तथा चार पहिया वाहन सवार को सीट बैल्ट लगाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने बताया कि वाहन चलाते समय यदि सही तरीके से ट्राफिक नियमों का पालन किया जाये तो 50 प्रतिशत दुर्घटनाओं को टाला जा सकता हेै। हम हमेशा यातायात नियमों की जानकारी रखते हुये भी अनदेखी करते हैं, जैसे दुपहिया वाहन चलाते समय हैल्मेट धारण नहीं करते एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट नहीं लगाते हैं, जबकि सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या, अन्य कारणों से मरने वालो की संख्या की तुलना मे काफी अधिक होती है, फिर भी हम यातायात के नियमों के प्रति वाहन चलाते समय लापरवाही बरतते हैं।

*संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि दो पहिया वाहन चलाते समय व सवार होते समय सिर पर हमेशा आई.एस.आई. मार्क वाला हेलमेट अवश्य धारण करें, तथा चार पहिया वाहन में चलते समय सीट बैल्ट अवश्य लगायें।*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in