हसनपुर क्षेत्र के ग्राम जीहल में मा रामचंद्र सिंह के आवास पर राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोजन

अमरोहा जनपद………………हसनपुर क्षेत्र के ग्राम जीहल में मा रामचंद्र सिंह के आवास पर राष्ट्र सेवी संगठन के कार्यकर्ताओं की बैठक का हुआ आयोज।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संगठन के कार्यकर्ता सैदनगली थाना क्षेत्र के ग्राम जीहल में मा रामचंद्र सिंह के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि किसानों को अधिकांश गांवों में शेड्यूल के हिसाब से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कही कहीं एक ही बिजली घर के क्षेत्र में आने वाले किसानों को विद्युत आपूर्ति में भ्रष्टाचार के चलते भेदभाव किया जा रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। जर्जर तारों को अविलंब बदलवाया जाए। गिरते भूमिगत जल स्तर पर भी चिंता जाहिर की । कहा कि जल स्तर गिरने से बोरिंग कम पानी दे रहे हैं। जिससे कम बिजली व कम पानी के चलते सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गिरते जल स्तर पर अंकुश लगाने के लिए मध्य गंगा नहर में अविलंब पानी छोड़ा जाए चाहे इसके लिए गंगा पोषक नहर से पानी लेना पड़े। गांवों में आबादी के बीच बनाए गए नालों को घरों की दीवारों से न मिलाकर बनाया गया है जिससे रास्तों की चौड़ाई कम होती जा रही है।उपजिलाधिकारी हसनपुर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने के बाद भी राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है जो ठीक नहीं है। माननीय जिलाधिकारी द्वारा अमरोहा को लापरवाह राजस्व विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए। इस अवसर पर करन सिंह सभापति सहकारी संघ कुंदरखी भूड़, कर्मवीर सिंह, अजय कुमार त्यागी, आदि मौजूद रहे।. सवाददाता………….. मुशीर खान. उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in