।मनावर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण में वार्त्ता का आयोजन किया

राजू देवड़ा बालीपुर

स्थान मनावर

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत का अमृतकाल – सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल पूर्ण होने पर मनावर में वार्त्ता का आयोजन किया।
जिसमें सांसद सुमेर सिंह सोलंकी
आज दोपहर को आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। सांसद ने इस अवसर को “विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धि का समय” बताया।
सांसद सोंलकी ने कहा मोदी सरकार के आने के बाद राजनीति में कार्य- निष्पादन की एक नई संस्कृति विकसित हुई है। अब देश में विकास, नवाचार और पारदर्शिता पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि अब अधिकतर योजनाओं का लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को उदाहरण के रूप में पेश किया, जिससे लाखों लोगों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण इलाज की सुविधा मिल रही है।
सोंलकी ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहल से देश का निर्यात बढ़ा है और भारत अब वैश्विक स्तर पर उत्पादन और व्यापार में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है।सांसद के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सफलता का श्रेय 140 करोड़ भारतीय नागरिकों को दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत में “विकास का अमृतकाल” शुरू हुआ है और देश की सोच में सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि अब लोग कहते हैं, “मोदी है तो मुमकिन है।”11 साल बैमिशाल है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत अब सशक्त और निर्णायक कदम उठाने में सक्षम हो चुका है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अब आतंकवाद जैसे किसी भी हमले पर जवाब युद्ध जैसी तीव्रता से दिया जाएगा। कहा भारत नई अंतरराष्ट्रीय मान्यताएं स्थापित कर रहा है।सांसद ने इस बात पर जोर दिया कि जब विकसित भारत के अमृतकाल के 11 वर्ष पूर्ण पर “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी साहसिक पहल से भारत ने दुनिया भर में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई है। यह भारत की वैश्विक छवि के बदलते स्वरूप का प्रतीक है।
वार्त्ता में मनावर क्षेत्र में हुए विकास की चर्चा करते हुए सांसद सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने बताया कि यहां सड़क की बड़ी सौगात मिलने वाली है।इसके चलते आने वाले समय में तेज़ी से विकास करने वाले क्षेत्र में नाम गिना जाएगा। कहा कि बेहतर आवागमन और आधारभूत सुविधाओं के कारण नई पहचान मिलेगी है। इस प्रेस वार्ता में कई प्रमुख लोग मोजूद रहे। जिनमें क्षेत्रीय भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल,ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार,जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज,विजय राठोर सिंघाना
मोजूद रहे।सभी ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सांसद के वक्तव्य का समर्थन किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in