आर. चंद्रा ब्यूरो
औरैया 12 जून 2025- उप कृषि निदेशक शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025’ को एक मिशन के रूप में दिनांक 29 मई, 2025 से 12 जून, 2025 के मध्य आयोजित किया जा रहा है, जिसके क्रम में हिमांशु रंजन श्रीवास्तव उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी औरैया, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ/हेड वैज्ञानिक डा० रामपलट, दलहन अनुशंधान संस्थान से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० उदय चन्द्र झा, डा० डी०पी० पटेल एवं सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा विकास खण्ड-भाग्यनगर के ग्राम पंचायत-अजमतपुर, बिलराई एवं नियामतपुर बैहारी में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विमलेश कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी (अभि०) औरैया, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० आई०पी० सिंह, दलहन अनुशंधान संस्थान से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० विशाल दिनकर, डा० मो०अकरम एवं कृषि विभाग के सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा विकास खण्ड-भाग्यनगर के ग्राम पंचायत- कोठीपुर, बहादुरपुर एवं गदनपुर में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विजय सिंह भूमि संरक्षण अधिकारी, औरैया स्थान दिबियापुर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० रश्मि यादव, दलहन अनुशंधान संस्थान से आये वरिष्ठ वैज्ञानिक डा० देवराज मिश्रा व डा० ऋषिकेश कुमार एवं कृषि विभाग के सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारियों द्वारा विकास खण्ड-भाग्यनगर के ग्राम पंचायत-जगजीवनपुर, शाह आलमपुर एवं खोयला में उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त दिवस के अभियान में विकास खण्ड-भाग्यनगर के उपरोक्त न्याय पंचायतों में सम्बन्धित ग्राम प्रधान जनप्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहे एवं विकास खण्ड-भाग्यनगर के विभिन्न ग्रामों से आये लगभग 200 से 250 कृषकों द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया, जिन्हे कृषि से सम्बन्धित नवीनतम तकनीकी जानकारी, दलहन उत्पादन को बढावा देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। उक्त अवसर पर पशुपालन व उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा विभाग में चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया तथा कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा एग्रीस्टेक योजनान्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि में आ रही समस्याओं के समाधान, मृदा स्वास्थ एवं प्राकृतिक खेती एवं विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।



