Skip to main content

Aaj Tak24x7

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक इमारत पर जाकर क्रैश हुआ है

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक इमारत पर जाकर क्रैश हुआ है. बताया जा रहा है कि ये बिल्डिंग डॅक्‍टरों का हॉस्‍टल है. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इस बिल्डिंग में भी कुछ लोग विमान के क्रैश होने से घायल हुए होंगे. प्‍लेन क्रैश साइट पर मौजूद एक सीनियर पुलिस ऑफिसर ने बताया कि रेस्‍क्‍यू का काम अभी तक चल रहा है. कई एजेंसियां रेस्‍क्‍यू के काम में जुटी हुई हैं. ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को जल्‍द से जल्‍द हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है. हालांकि, अभी तक इस विमान दुर्घटना में कितने लोगों की जान गई है, इसकी जानकारी उन्‍होंने नहीं दी.

aajtak24x7
Author: aajtak24x7