*जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य व्यस्ततम् क्षेत्रों मे हटवाया गया अस्थाई अतिक्रमण*
*👉 वाहनों को सुव्यवस्थित पार्क करवाया गया तथा आम रोड पर खतरनाक तरीके से एवं नो पार्किंग में खड़े सभी प्रकार के वाहनों एवं अमानक नम्बर के वाहन चालको के विरूद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् की गयी चालानी कार्यवाही*
*👉 एनाउंसमेंट करते हुये यातयात नियामों के प्रति किया जा रहा है जागरू
*
जबलपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री समर वर्मा के मार्गदर्शन में जबलपुर की यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु कार्ययोजना तैयार की गई है। जिसके तहत् आज दिनांक 12.06.2025 को उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक श्री संतोष कुमार शुक्ला,, यातायात गढ़ा श्री बैजनाथ प्रजापति, यातायात घमापुर श्रीमति संगीता डामोर के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों के द्वारा आम रोड पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई है। जिसमें रेल्वे स्टेशन, मालगोदाम चौक, इंद्रामार्केट, पुल न. 01, तीन पत्ती चौक, मालवीय चौक, गोरखपुर मार्केट, छोटी लाईन फाटक क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर हाथ ठेले, टपरे आदि द्वारा किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया है। साथ ही मार्ग में वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग करवाया गया, एवं आम रोड पर खतरनाक तरीके से एव ंनो पार्किंग में खड़े वाहन एवं अमानक नम्बर प्लेट वाले वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही की गई है।
*जागरूकता कार्यक्रम-* हाईवे मार्ग में चलने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई एवं ब्लूम चौक, तीन पत्ती चौक में वाहन चालकों को जेब्रा लाईन, स्टाप लाईन, रेड सिग्नल का पालन करवाया गया। साथ ही पेट्रोलिंग मोबाईल /क्रेन मोबाईल द्वारा माईक से एनाउंस किया जाकर लोगो को यातायात नियमो की जानकारी प्रदान की गई है एवं सभी दुकानदारों को समझाईश दी गई कि आम रोड पर अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय न करें।



