मझौली गांव में बाइक की टक्कर से युवक घायल, ट्रामा सेंटर रेफर।

मझौली गांव में बाइक की टक्कर से युवक घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

दुद्धी सोनभद्र।कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव में बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। सोनू (24) पुत्र श्रीराम निवासी मझौली को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोनू कादल गांव में मजदूरी करने गया था और पैदल अपने घर मझौली जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों ने घायल युवक को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। युवक के सिर में गंभीर चोट आई है और कान से खून बह रहा है।

पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल युवक के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और एक लड़की है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in