कन्नौद के पास थुरिया मे काम अधुरा छोडा किसान परेशान

लोकेशन -कन्नौद-थुरिया
आज तक 24× 7
संवाददाता -गणेश जायसवाल
एंकर-
एल एन टी कंपनी का पाईप लाईन डालने के बाद भूमि बराबर नही करने से खेतो मे बोवनी नही हो पा रही है
कन्नौद रिपोर्टर
कन्नौद से करीब २० किमी दूर ग्राम थूरिया मे ऐल एन टी कंपनी द्वारा पाईप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है उसमें पाईप लाइन डालने के बाद जमीन को बराबर नही करने से किसान हो रहे परेशान क्योंकि आने वाले समय मे सोयाबीन की बोवनी करना है
किसान बाबूलाल राम प्रसाद देशवाली ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कन्नौद प्रवीण प्रजापति को आवेदन प्रस्तुत करके भूमि को बराबर करने का निवेदन किया है क्योंकि आगामी दिनो मे सोयाबीन की बोवनी करना है आवेदन मे लिखा है हमारी भूमि से पाईप लाइन निकालने के लिए जिन शर्तो पर कार्य किया था उसका पालन नही किया गया है अब काम होने के बाद कंपनी भूमि को बराबर नही कर रही है श्री प्रवीण प्रजापति ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है कंपनी को किसान के खेत को सही करने का निर्देश दिया गया है वही कम्पनी के ठेकेदार सद्दाम हुसेन ने बताया कि किसान ही हमारे काम मे रुकावट डाल रहा था जिससे विलम्ब हुआ है हम शीघ भूमि को बराबर कर देगे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in