महिला उत्पीडन से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा बैठक की गयी

आर. चंद्रा ब्यूरो

 

औरैया 12 जून 2025- अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग बबीता चौहान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में महिला कल्याण विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वस्थ्य विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पिछडा वर्ग कल्याण विभाग, दिव्यांगजन शसक्तीकरण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, मात्र एवं शिशु कल्याण विभाग द्वारा संचालित महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं एवं महिला उत्पीडन से सम्बन्धित प्रकरणों की पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा बैठक की गयी। अध्यक्ष ने सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुॅचाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने संबंधित को पॉस एक्ट के अन्तर्गत गठित विभागों को एक शिकायत पेटिका लगाने के भी निर्देेश दिये, जिससे कार्य स्थल पर होने वाली शिकायतों को उक्त पेटिका में डाल सके। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह जनपद में सघन अभियान चलाकर बाल श्रम के प्रति नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बाल श्रमिकों को विद्यालय भिजवाए। सुनवाई के दौरान 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसको अध्यक्ष महोदया ने महिला थाना अध्यक्ष एवं सीओ सिटी को उक्त प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्यवाही कराते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी के माध्यम से आयोग को प्रेषित कराने के निर्देश दिये तत्पश्चात् माननीय अध्यक्ष ने स्वशासीय राजकीय चिकित्सालय चिचौली में महिला विंग का निरीक्षण किया वहां गर्भवती धात्री एवं प्रसव होने वाली महिलाओं से वार्ता की एवं अस्पताल से मिलने वाले सुख सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और अस्पताल की साफ सफाई एवं दी जा रही सुविधाओं से संबंधित उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को सभी महिलाओं को लाभान्वित किया जाए उसके बाद अस्पताल में 03 दिवस के अन्दर पैदा हुयी 10 कन्याओं का केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया गया तथा धात्री महिलाओं को एक बेबी किट, एक फल की टोकरी, एक ममेन्टो प्रदान किया। धात्री महिलाए ने अपनी बच्चियों के कन्या जन्मोत्सव के अवसर पर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेंद्र पाल सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन राम दुलारे,जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी इन्द्रा सिंह, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप कुमार, महिला थानाध्यक्ष एवं रीना चौहान संरक्षण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in