थाना चीनोर पुलिस की फरार इनामी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही

 

मारपीट कर रिवाल्वर छीनने के प्रकरण में फरार चल रहे 02 हजार रूपये के इनामी दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्वालियर दिनांक 13.06.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार इनामी आरोपियों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री निरंजन शर्मा द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाने के लंबित प्रकरणों में वांछित फरार इनामी आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एसडीओपी भितरवार श्री जितेन्द्र नागाइच के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चीनोर उनि0 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर के द्वारा थाना बल की टीम को फरारी इनामी आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 12.06.2025 को पुलिस टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना चीनोर के अपराध क्रमांक 83/2024 धारा 115(2), 118(1), 296, 3(5), 351(2) इजाफा 118(2), 309 (6) बीएनएस 11/13 एमपीडीपीके एक्ट में फरार ईनामी अपने घर ग्राम रिझौरा बांस वाला फार्म पर छिपे हुए है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम द्वारा ग्राम रिझौरा बांस वाला फार्म पर पर आरोपी की तलाश की गई तो दो व्यक्तियों ने घर से भागने की कोशिश की जिन्हे घेरकर पकडा गया और पूछताछ की तो उन्होने ग्राम रिझौरा बांस वाला फार्म का होना बताया गया। पकड़े गये आरोपीगणो से उक्त अपराध सदर के बारे मे पूछा गया तो अपराध कारित करना स्वीकार किया गया। थाना चीनोर पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपीगणों की उक्त अपराध सदर में आवश्यकता होने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशादेही पर पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त एक तलवार नहर के पास किनारे से झाडियों से जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में फरार आरोपीगणो की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 2000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

जप्त मशरूका:- घटना में प्रयुक्त एक तलवार

सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी चीनोर उनि0 शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रआऱ बृजराज सिंह यादव, आर. विनय, आर. भूपेन्द्र, आर. संजय शर्मा, आर चालक सुनील की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in