नाम आवेदक – श्री अतर सिंह धाकड़ निवासी ग्राम रणधीर तहसील पोहरी जिला शिवपुरी।
नाम आरोपी – पुनीत गुप्ता रीडर टू तहसीलदार पोहरी जिला शिवपुरी।
मांगी गई रिश्वत राशि – 10000 रु
*बरामद राशि* 10000रु
*घटनास्थल* तहसीलदार न्यायालय कक्ष पोहरी।
विवरण आरोपी के द्वारा आवेदक से ग्राम बरई पूरा गांव स्थित उसकी कृषिभूमि के बगल में शासकीय नाले पर अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार पोहरी का आदेश तैयार करवाकर अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही करवाने के एवज में 10000/रु रिश्वत की मांग की। आवेदक के द्वारा दिनांक 10.06.2025 को लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर में उपस्थित होकर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर को शिकायत की। पुलिस अधीक्षक के द्वारा आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराया जिसमें 10000रु रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। सत्यापन उपरांत आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर की टीम गठित की गई, उक्त टीम के द्वारा आरोपी पुनीत गुप्ता को आज दिनांक 13.06.2025 को तहसीलदार पोहरी के न्यायालय कक्ष में आवेदक से ₹10000 रु रिश्वत लेते हुए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।आरोपी से रिश्वत राशि बरामद कर मौके पर कार्रवाई की जा रही है ।
टीम -निरीक्षक कविंद्र सिंह चौहान ,बलराम सिंह राजावत, अंजली शर्मा,
प्र.आर. देवेंद्र पवैया, हेमंत शर्मा, नेतराम राजोरिया ,संजय शुक्ला आरक्षक गण सुनील राजपूत ,विनोद शाक्य,रवि,राजीव ,विशंभर भदौरिया सहित 15 सदस्यीय दल के द्वारा मौके पर कार्रवाई की जा रही है।



