Skip to main content

Aaj Tak24x7

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में ग्वालियर के MBBS डॉक्टर की मौत,

ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट

अहमदाबाद से गैटविक (ब्रिटेन) जा रहे एयर इंडिया विमान के 241 यात्रियों के लिए गुरुवार को यमराज पक्षी बनकर आए।

अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश की ह्रदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हादसे में ग्वालियर के रहने वाले एक डॉक्टर की भी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आर्यन राजपूत (किरार) नाम के युवक की एमबीबीएस कंपलीट हो गई थी और ट्रेनिंग पर गए थे। हादसे के समय आर्यन हॉस्टल की मैस में थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। वे जिकसौली गांव का रहने वाला थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल छा गया है। जानकारी मिली है कि उनका शव रवाना हो चुका है। आज शाम तक ग्वालियर पहुंच जाएगा।

पांच डॉक्टरों की मौत, 28 से ज्यादा घायल

विमान अहमदाबाद के मेघाणी नगर क्षेत्र में स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के अंडरग्रेजुएट छात्रावास के मेस पर गिरा। हादसे में पांच से ज्यादा चिकित्सकों की मौत हो गई और 28 से ज्यादा घायल हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर संख्या नहीं बताई गई है। दुर्घटना के समय आसपास लगभग 30 से 50 छात्र और कर्मचारी मौजूद थे।
क्षेत्र से प्राप्त तस्वीरों और वीडियो फुटेज से पता चला कि विमान के हिस्से उस इमारत के आसपास बिखरे हुए थे, जिसमें वह दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। विमान बिलकुल पीछे का हिस्सा इमारत के ऊपर अटका दिखा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7