Skip to main content

Aaj Tak24x7

डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका राजस्व कार्यों/ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया

आर. चंद्रा ब्यूरो

 

औरैया 13 जून 2025- अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेन्द्र पाल सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित मुख्यमंत्री डैशबोर्ड जिला अनुश्रवण पुस्तिका राजस्व कार्यों/ विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधितों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा प्राप्त योजनाओं का लक्ष्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य योजना के अनुरूप कार्य न किए जाने पर कार्यों की प्रगति में समय के अनुरूप वृद्धि नहीं होती है जिससे पोर्टल पर फीडिंग भी कम हो पाती है और शासन स्तर पर होने वाली समीक्षा में जनपद की रैंकिंग पिछड़ती है यह बहुत ही आपत्तिजनक है इसके लिए विभागीय अधिकारी को जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही कर शासन को अवगत कराया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर, आबकारी विभाग, वाट माप विभाग, खनन विभाग मण्डी, स्टांप सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के लिए सतत प्रवर्तन कार्य किया जाए जिससे वसूली सुनिश्चित हो सके। उन्होंने डूडा अधिकारी को निर्देश दिए कि आवासों के निर्माण कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाएं जिससे निर्माण कार्य समय से पूर्ण हो सके। उन्होंने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय के साथ प्रवर्तन कार्य लगातार किया जाए जिससे वसूली का लक्ष्य पूर्ण हो सके, साथ ही खनन अधिकारी को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अवैध खनन पर रोक लगाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी , मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खनन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7