संजय आचार्य
दिनांक 13.06.2025
* आरोपी के कब्जे से कुल 58 ग्राम मैडाफीन (एमडी) एवं घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटर सायकल कुल कीमती 7,90,000/- रूपये का किया गया जप्त ।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु गुण्डे बदमाशों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खाचरौद श्रीमति आकांक्षा बेछोटे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी व उनकी टीम के द्वारा लगातार थाना क्षेत्र में अवैध क्रिया कलाप करने वालो अपराधियों के विरुध्द कड़ी कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा अवैध मादक पदार्थ के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 12.06.2025 को थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह चौधरी व पुलिस टीम व्दारा थाना क्षेत्र में आरोपी नावेदउद्दीन पिता जमीलउद्दीन शेख उम्र 23 साल निवासी जगदीश गली अडान मोहल्ला बडनगर थाना बडनगर जिला उज्जैन को अवैध रूप से सफेद रंग का हल्का दानेदार मादक पदार्थ मैडाफीन (एमडीएमए) 50 ग्राम एवं ब्राउन कलर का नमीयुक्त मादक पदार्थ मैडाफीन (एमडी) 08 ग्राम कुल कीमती 5,80,000/- रूपये एवं बिना नंबर की बुलेट मोटर सायकल कीमती 2,10,000/- रुपये की जप्त कर आरोपी को गिरफतार किया गया । वहीं पर
सराहनीय भूमिका –
थाना प्रभारी भाटपचलाना सतेन्द्र सिंह चौधरी, उप निरीक्षक अशोक कुमार बैरागी, उनि प्रतिक यादव, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र सिंह सिसोदिया, पुष्पराज सिंह, आरक्षक हितेश निम्बोला, आरक्षक राजेश सोयल, आरक्षक विजय जाट, आरक्षक नवीन जादम, अक्षत कपटोला, सुन्दरलाल भंवर, नारायण सरा, मनोज बैरागी, राकेश निनामा, अशोक चौहान, मआर सीमा सिंघाड, सैनिक अजय पाल, कृष्णा धाकड आरक्षक रवि बैरागी एस.डी.ओ.पी. कार्यालय खाचरौद की सराहनीय भूमिका रही ।



