Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुंडा खेड़ा में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप

बुलंदशहर ब्रेकिंग न्यूज़
Aaj Tak 24/7 न्यूज़ चैनल मुंडा खेड़ा में सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों का हंगामा, ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप

 

जनपद बुलंदशहर के ग्राम मुंडा खेड़ा में निर्माणाधीन सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखने को मिली। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है। न तो सही मात्रा में रक्षा (बाइंडिंग) पदार्थ डाला जा रहा है, और न ही निर्माण की गुणवत्ता पर कोई निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा माल ठिकाने लगाने और केवल दिखावे के लिए कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में यह सड़क कुछ ही महीनों में टूट जाएगी।स्थानीय निवासियों ने निर्माण स्थल पर एकत्र होकर काम रुकवा दिया, और अधिकारियों से जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग से अपील की कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन की बर्बादी न हो और गांववासियों को एक टिकाऊ सड़क मिले।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन करेंगे।
पत्रकार दिलदार खान बुलन्दशहर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7