आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया बोले :- यह विमान हादसा देश के लिए अपूरणीय क्षति
सिरोंज। अभी हाल ही में देश को झकझोरने वाली ऐसी दुर्घटना हुई जिसने पूरे देश झकझोर दिया। कुछ मिनटो में ऐसा बडा हादसा जिसकी किसी को उम्मीद भी नही थी। तो वही विगत दिन पूर्व गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में मृत लोगों को ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्टस एसोशियएन आईजा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया,राष्ट्रीय महामंत्री महावीर श्रीश्रीमाल एंव आईजा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी आदि ने मृतको को श्रदांजलि अर्पित की। इस मौके पर आईजा ने कैंडल जलाकर मृतको याद किया और मृतको की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। साथ ही मृतको के परिजनो को धैर्य के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वही आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने कहा कि अहमदाबाद की दुर्घटना के बाद पूरे देश में शौक का माहौल है वही उन्होंने इसे देश की अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने कहा कि अहमदाबाद में हुए हृदय विदारक हवाई हादसे में जिन्होने अपने नागरिकों को खो दिया। उन परिवार के दुख में शामिल हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। उन्होने कहा कि इस हादसे को साजिश कहे या किसी कि गलती या लापरवाही,ये विमान हादसे ने 300 निर्दोर्ष लोग कि जान गई ओर घर बेठे ऊन के परिवार जन जीते जी ही मर गये।



