विमान हादसे में दिवंगत नागरिकों को दी श्रद्धांजलि

गंजबासौदा– विगत 12 जून को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति हेतु शनिवार की शाम 6 बजे स्थानीय जय स्तंभ चौक पर जागरूक नागरिकों ने दो मिनिट का मौन धारण कर मोमबत्ती जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्रद्धांजलि सभा में एयर इंडिया फ्लाइट हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। फ्लाइट ने अहमदाबाद से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकराकर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में करीब 274 नागरिकों की जान चली गई थी। इस घटना से पूरे देश में शोक की लहर है। शहर के जागरूक लोग भी इस हादसे से आहत हैं।सभा में सरकार से हादसे की जांच की मांग की गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in