Skip to main content

Aaj Tak24x7

सड़क हादसे में दो बाईकों की टक्कर एक की मौत, तीन घायल।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

म्योरपुर सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बबनडीहा गांव में शनिवार की रात्री लगभग 8:00 बजे बिजपुर, मुर्धवा मार्ग पर दो बाईकों की जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बता दें कि कामता पुत्र रामसुभग उम्र करीब 40 वर्ष जिनका सीएचसी म्योरपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायल विष्णुदयाल पुत्र कुंजबिहारी उम्र करीब 20 वर्ष निवासी काचन म्योरपुर है, प्रियांशु पुत्र लालता उम्र करीब 19 वर्ष निवासी बकरीहंवा तथा संतोष कुमार पुत्र लक्ष्मीशंकर प्रजापति उम्र करीब 19 वर्ष निवासी काचन बताए गए हैं जिनकी इलाज सीएचसी म्योरपुर में जारी है। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7