लोकेसन :- टांडा बरुड़
संवाददाता :- सुनील दवाने
आजतक 24×7
एंकर :-
*
टांडा बरुड़ क्षेत्र में कहर बनकर आयी आंधी तूफान और तेज बारिश से सैकड़ो घरों की छत उखड़ गई चद्दर एक-एक किलोमीटर दूर उड़ गए। ग्राम गांवसन में ओमकार आदिवासी के मकान पर पिपल का पेड़ गिर गया जिससे गरीब का पूरा मकान क्षतिग्रस्त होकर बिखर गया साथ ही घर में रखा पूरा अनाज बारिश में भीग गया उक्त गरीब परिवार का काफी नुकसान हुआ है। खेतों की ट्रिप लाइन टमाटर, खीरा ककड़ी के लगे बांस-बल्ली, पाली हाउस उखड़ गए जिसमें किसानों के हजारों रुपए का नुकसान हुआ साथ ही ग्राम पंचायत डालका में बनी वृंदावन गौशाला जो 10000 स्क्वायर फीट में बना टिन सेट इस तरह से उड़े कि जैसे ताश के पत्ते बिखरे हो । तेज हवा और पानी पूरे क्षेत्र में कहर बनकर इतनी तेजी से आया की कुछ समझ नहीं आया । साथ ही 11 केवी 33 केवी के पोल भी टूट कर जमीदोष हो गए तार लटक रहे है। हवा इतनी तेज थी कि लोहे के भारी भरकम पोल भी कमान की तरह हो गये। इस तबाही में ग्राम डालका, सिलोटिया,ईदगाह बेडी, गांवसान, केशवपुरा, आदि क्षेत्रों में बिजली 3 दिन से बंद पड़ी हुई है। इस भयानक गर्मी में ग्रामीण बहुत परेशान हो रहे हैं। हालांकि विद्युत विभाग कर्मचारी भी जी जान से मेहनत कर रहे हैं। पटवारी द्वारा निरीक्षण भी किया गया एवं पंचनामा भी बनाया गया लाइन के खंबे 33 और 11 केवी के कहीं जगह से टूटे उसका सुधार का काम किया जा रहा है शाम 5:00 बजे से लेकर पूरी तरह ग्रामीण में लाइट बंद रही जगह-जगह पेड़ उखड चुके है रास्ता जाम हो गया। मुख्य सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाया जाए ताकि हवागमन बाधित न हो शासन प्रशासन से किसान से लेकर उन गरीब जिनके घरों की चद्दर उड़ी है एवं घरों पर पेड़ गिरे हैं उन ग्रामीण जनता की मांग है कि शासन प्रशासन इस मामले को संज्ञान में ले और हमें उचित मुआवजा दिया जाए।



