Skip to main content

Aaj Tak24x7

मानवता हुई फिर शर्मसार एंबुलेंस 108 के नहीं पहुंचने पर महिला की हुई मौत

। मुकेश शुक्ला आज तक 24 *7 *खंडवा जिले के मांधाता पुलिस थाना क्षेत्र की मोट का पुलिस चौकी के अंतर्गत शनिवार देर रात्रि के समय एक अज्ञात महिला की तड़पते हुए मौत हो गई गंभीर रूप से अस्वस्थ महिला को तड़पते हुए देख तीर्थ यात्रियों सहित स्थानीय नागरिकों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए एंबुलेंस 108 को भी फोन किया मगर एम्बुलेंस कॉल करने के बाद भी नहीं आ पाने के कारण महिला की देर रात को मृत्यु हो गई रविवार सुबह जैसे ही मामला मोटका पुलिस चौकी के संज्ञान में आया चौकी प्रभारी श्री लखन डाबर ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात महिला के शव का मौका पंचनामा तैयार कर मामले में मर्ग कायम किया समाचार भेजें जाने तक अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पाई थी ग्रामीणों का आरोप है कि अगर समय रहते हुए मौके पर एंबुलेंस आ जाती तो शायद महिला को मरने से बचाया भी जा सकता था प्रदेश में एक बार फिर ऐसे गंभीर मामलों में शर्मसार कर देने वाली घटना चर्चा का विषय बनी हुई है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7