कोंच में कंजड़ बाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल युवक जिला अस्पताल रेफर

स्लग-

स्थान -जालौन

रिपोर्ट-इरफान पठान

एंकर…….
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में कंजड़ बाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक में एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य कोंच में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया है।
V/O आपको बता दे पूरा मामला कोंच कोतवाली क्षेत्र के कंजड़ बाबा के पास का है, जहां पर देवगांव निवासी 22 बर्षीय अनीस पुत्र मोहन सिंह परिहार कंजड़ बाबा के पास स्थित होटल पर खाना खाने गया था और अपने साथियों के साथ होटल से निकलकर बाथरूम करने के लिए जा रहा था तभी वहाँ से आ रहे एक ट्रक ने उसको जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल उरई के लिए रेफर कर दिया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes