11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उपलक्ष्य में जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ शहर के गोपाल वाटिका में किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 15 जून 2025- 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की उपलक्ष्य में जिलाधिकारी डॉ0 इंद्रमणि त्रिपाठी के दिशा निर्देशन में योग सप्ताह का भव्य शुभारंभ शहर के गोपाल वाटिका में किया गया। इस योग सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार व अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) महेन्द्र पाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसमें समस्त जनमानस को सामूहिक योग प्रोटोकॉल का अभ्यास जनपद के मास्टर ट्रेनर योग गुरु शशिराज सेठ के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम का संचालन रमेश कुमार शुक्ला व योग गुरु शशिराज सेठ ने किया। अपर जिलाधिकारी ने बताया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा इस अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा सके और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया जा सके। इस कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन अनूप गुप्ता, तहसीलदार औरैया, एस आई नगर पालिका औरैया आशीष पाण्डेय, रमन पोरवाल, डॉ राजेश कटियार, डॉ अमर रतन गौतम, डॉ भवभूषण, डॉ अमित यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष गौरव पाण्डेय, डाटा एंट्री ऑपरेटर आयुष कृष्ण कुमार, योग प्रशिक्षक योगेंद्र कुमार मिश्रा, योग प्रशिक्षक रीता चंदेरिया, योग प्रशिक्षक मोहिनी पाण्डेय, योग सहायक उत्कर्ष सिंह, आनंद गुप्ता, शर्मिष्ठा गुप्ता व आयुर्वेदिक एवं यूनानी तथा होम्योपैथिक विधा के समस्त लोगों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास किया गया| कार्यक्रम के अंत में डॉ आलोक कुमार ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in