ओंकारेश्वर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की लापरवाही उजागर, एसडीएम श्री प्रजापति ने दिएआवश्यक सुधार के निर्देश

मुकेश शुक्ला आज तक 24 *7 खंडवा जिले का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल
ओंकारेश्वर मेंशासन प्रशासन के द्वारा संचालित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट संचालन में भारी लापरवाही सामने आने पर पुनासा एसडीएमश्री शिवम प्रजापति नेमौके पर कड़ा एक्शन लेते हुए सख्ती दिखाई। प्राप्त शिकायत के आधार पर श्री प्रजापति ने कंपनी के जिम्मेदार व्यक्ति को साथ लेकर ब्रह्मपुरी, बालवाड़ी और जेपी चौक क्षेत्रों में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएँ पाई गईं, जिस पर एसडीएम ने कंपनी प्रबंधन को व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश भी मौके पर दिए।
एसडीएम प्रजापति ने बताया कि उन्होंने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से मां नर्मदा में मिल रही गंदगी को स्वयं देखा। इस दौरान उन्होंने गोमुख घाट, जेपी चौक और ब्रह्मपुरी क्षेत्र का भी अवलोकन किया। मौके पर कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंदगी को रोकने और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएँ। गंदा पानीजो मां नर्मदा में मिलता है उसे डाइवर्ट करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है जैसे ही वह अप्रूव होता है कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला है जिसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in