आर. चंद्रा ब्यूरो
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत लक्ष्य के सापेक्ष सोलर पैनल स्थापित करने हेतु आमजन को जागरुक कर करें चयनित।
सोलर पैनल स्थापना हेतु ऋण/ सब्सिडी से संबंधित बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र करायें निस्तारण।
औरैया 18 जून 2025- जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में बैठक की। बैठक में परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत जनपद का वर्ष 2025-26 एवं वर्ष 2026-27 तक लक्ष्य 4555 निर्धारित है तथा माह-मई,2025 तक 460 सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष वेण्डरों द्वारा 445 सोलर संयंत्र की स्थापना की जा चुकी है। वेण्डरों द्वारा 108 सोलर संयंत्रों की स्थापना का कार्य किया जा रहा जिसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जायेगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत जनपद में 16 वेण्डर चयनित है। जनपद इटावा के वेण्डरों द्वारा भी जनपद में कार्य किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी से योजना के प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसमें जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा बताया गया कि 67 सोलर संयंत्रों का रजिस्ट्रेशन करा लिया गया है। उन्होंने 100 सोलर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि 45 सोलर संयंत्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण करा लिया गया है एवं अध्यापकों द्वारा 25 सोलर संयंत्रों का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को 100 सोलर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित करते हुए दिनांक 30.06.2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड औरैया एवं दिबियापुर को लक्ष्य 1500-1500, जिला विद्यालय निरीक्षक, का लक्ष्य-1000 खण्ड विकास अधिकारी, सहार, विधूना, औरैया, एरवाकटरा, भाग्यनगर, अछल्दा एवं अजीतमल को निर्देश दिये गये कि निर्धारित लक्ष्य 500प्रति विकास खण्ड के लक्ष्य के सापेक्ष कोई प्रगति नहीं की गयी है। अगली बैठक तक अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराये तथा परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को अवगत कराकर संयंत्रों की स्थापना कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लीडबैंक मैनेजर को निर्देश दिये कि जनपद के प्रत्येक विकास खण्डों में बैंकों द्वारा ऋण वितरण हेतु लगाये जा रहें कैम्पों की सूचना परियोजना अधिकारी नेडा को उपलब्ध करा दे, तथा परियोजना अधिकारी नेडा सम्बन्धित विकास खण्डों समस्त वेण्डरों को कैम्प में प्रदर्शनी लगवाना सुनिश्चित करें तथा वेण्डरों द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत रूफटॉप सोलर पावर प्लाण्ट लगाने हेतु उपभोक्ताओं द्वारा ऋण के लिए किये गये आवेदन का निस्तारण कैम्प में कराया जायेगा।
परियोजना अधिकारी नेडा द्वारा अवगत कराया गया कि जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रयास से 45 अध्यापको के घरों पर वेण्डरो के माध्यम से सोलर संयंत्र स्थापित कराये गये है। जिसमें वेण्डर मैसर्स श्याम इनवर्टर बैट्री हाउस द्वारा 09 सोलर संयत्र, मैसर्स शिवा इण्टर प्राइजेज द्वारा 03 सोलर संयंत्र, मैसर्स श्रेया इण्टर प्राइजेज द्वारा 10 सोलर संयंत्र एवं मैसर्स रूरल ग्रीन एनर्जी द्वारा स्थापित 02 सोलर संयंत्रों के अध्यापक मीटिंग हाल में उपस्थित रहे। जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र एवं मोमेन्टों देकर उपस्थित अध्यापकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने बैठक में सम्मानित किये गये अध्यापकों को 05-05 सोलर संयंत्र की स्थापना कराने हेतु निर्देश दिये । बैठक में सम्मानित किये गये अध्यापकों से सोलर संयंत्र लगाने के उपरान्त लाभ के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी जिसमें कई अध्यापकों द्वारा बताया गया कि मेरा बिजली बिल 3000रू0 से घटकर 450रू0 रह गया है। अध्यापक श्रीमती नम्रता सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा 03कि0वा0 सोलर संयंत्र लगया गया है। हमारे परिचित अध्यापक द्वारा 05कि0वा0 सोलर संयंत्र लगाया गया है। उनके घर पर किरायेदार भी रहते है। सोलर संयंत्र लगाने से पहले 5000रू0 बिल आता था। सोलर संयंत्र लगाने के बाद 700रू0 बिजली का बिल आ रहा है तथा किरायेदार से 7रू0 यूनिट के दर से प्रति पैसा लिया जाता है, जिससे अतिरिक्त बचत हो जाती है। अन्य अध्यापकों द्वारा सोलर संयंत्र लगाने से अनुदान मिलने एवं बिजली बिल कम होने से उपभोक्ताओं के फायदा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी ।
जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी नेडा एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये गये कि ग्राम प्रधान/सचिव के यहॉ सोलर संयंत्र स्थापित कराकर अगली बैठक में सम्मानित करायें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप कुमार, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड दिबियापुर, अधिशाषी अभियन्ता मीटर टेस्ट, समस्त एस0डी0ओ0 विद्युत दिबियापुर, लीड बैक मैनेजर, जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, खण्ड विकास अधिकारी तथा जनपद के समस्त वैण्डर आदि उपस्थित रहे।



