यातायात व्यवस्था सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु

  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने यातायात में पदस्थ अधिकारियों  की ली बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश
  👉🏻 हाईवे रोड पर जाने वाले मार्गो पर बिना हैल्मेट वाले दुपहिया वाहन सवार एवं बिना सीट बैल्ट लगाये चार पहिया वाहन सवार की चैकिंग प्वाईट लगाकर करें चैकिंग
👉🏻 नगर निगम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये शहर के मुख्य व्यस्ततम् क्षेत्रों मे हटवाये  अस्थाई अतिक्रमण
👉🏻 आर.टी.ओ. के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये स्कूली बसों, वैन अन्य संचालित वाहनों को चैक कर जारी गाईड लाईन अनुसार वाहनों में जी.पी.एस.,सी.सी.टी.व्ही. कैमरा, स्पीड गवर्नर, प्राथमिक उपचार बाक्स ,अग्नि षमन यत्र एवं वाहन संबंधी दस्तावेज है या नहीं चैक करें तथा ड्राईवरों को जारी गाईड लाईन अनुसार व्यवस्था करने हेतु कराये अवगत
पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा यातायात के तीनों यातायात थाने मालवीय चौक, घमापुर, गढा  में पदस्थ अधिकारियों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2/यातायात श्री समर वर्मा  की उपस्थिति में बैठक लेते हुये यातायात व्यवस्था सुव्यस्थित एवं सुचारू बनाये रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु कार्य योजना बनाकर  कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया।
आपने यातायात थानों मे पदस्थ सुबेदार/उप निरीक्षकों के सैक्टरों का निर्धारण कर प्रत्येक सैक्टर में सहायक उप निरीक्षक स्थतर के अधिकारियों के 3-4 बीट का निर्धारण करते हुये यातायात व्यवस्था हेतु लगने वाले प्वांट्स का निर्धारण करने हेतु आदेशित किया।
आपने स्कूल एवं कॉलेजो में यातायात प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया।
  ई रिक्शा जिनका जोन के अनुसार थानों में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उनके रजिस्ट्रेशन की कार्यवाही करवाये जाने हेतु  तथा प्रमुख चौराहों पर आटो/ई रिक्शा के निये स्टैण्ड का निर्धारण करने एवं आटो ई रिक्शा लेन बनाये जाने हेतु बैरीकेट्स लगाये जाने हेतु आदेशित किया।
हाईवे रोड पर जाने वाले मार्गो के 8 स्थानों पर बिना हैल्मेट वाले दुपहिया वाहन सवार एवं बिना सीट बैल्ट लगाये चार पहिया वाहन सवार की चैकिंग प्वाईट लगाकर चैकिंग करने तथा हैल्मेट पहनने एवं सीट बैल्ट लगाने हेतु लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिये।
             नगर निगम की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये  षहर के मुख्य व्यस्ततम् चौक चौराहे, मुख्य बाजार क्षेत्र के यातायात में बाधक ठेले/टपरे /गुमटियों तथा अवैध अतिक्रमण को मौके से हटवाते हुये  यातायात व्यवस्थित करायें।
             माननीय सुप्रीम कोर्ट  द्वारा स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूली बसों के संबंध में दी गयी गाईडलाईन (स्कूली बसों में जी.पी.एस./सी.सी.टी.व्ही. कैमरा, स्पीड गवर्नर लगाने आदि हेतु) के पालन आर.टी.ओ. के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये स्कूली बसों, वैन अन्य संचालित वाहनों में जी.पी.एस.,सी.सी.टी.व्ही. कैमरा, स्पीड गवर्नर, प्राथमिक उपचार बाक्स ,अग्नि षमन यत्र एवं वाहन संबंधी दस्तावेजों है कि नहीं चैक करें साथ ही चालक/परिचालको को मान. सुप्रीम कोर्ट एवं सी.बी.एस.ई. द्वारा जारी गाईड लाईन का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा नषे की हालत में वाहन ना चलाने एवं नियमानुसार ही ( 40 किमी./घण्टा) की स्पीड के अन्दर ही वाहन चलाने  हेतु समझाईश देने के निर्देष दिये गये।
    इसके साथ ही आपने कहा कि किसी भी बडे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर एवं सुगम बनाना पुलिस के लिये एक बडी चुनौती होती है, किसी भी शहर का यातायात, उसकी छवि को परिभाषित करता है, किसी भी शहर या कस्बे की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना वर्तमान समय में चैलेंज  है। यातायात को  व्यवस्थित करने मे  सबसे अधिक अपेक्षा पुलिस से की जाती है क्योकि पुलिस की विजुवल्टी ज्यादा होती है, साथ ही आम नागरिकों को जानकारी का अभाव भी होता है कि किस एजेन्सी की क्या भूमिका है, ।
  आपने सभी को निर्देशित किया कि यातायात सुगमता से चलता रहे, यह हमारा प्रयास होना चाहिये, आप सभी क्षमतावान है, आपकी जहॉ भी ड्यूटी लगायी जाती है वहॉ इस प्रकार की व्यवस्था करें  कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes