श्री पीतांबरेश्वर सरकार धाम के पीठाधीश्वर का औरैया नगर मे स्वागत समारोह 21 जून को

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

औरैया –श्री पीतांब्रेश्वर सरकार धाम इटावा के पीठाधीश्वर परम पूज्य शिवम जी महाराज को अंतरराष्ट्रीय सप्त ऋषि अखाड़ा परिषद द्वारा महामंडलेश्वर के गौरवमयी दायित्व से विभूषित किया जा रहा है उनका पट्टाभिषेक समारोह 20 जून को महाकाल की नगरी उज्जैन में संपन्न होगा इस ऐतिहासिक अवसर के ठीक अगले दिन 21 जून शनिवार को महाराज श्री का प्रथम नगर आगमन औरैया में होगा इस पावन अवसर पर शहर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है जो मंगलम गेस्ट हाउस औरैया में आयोजित होगा शाम को भजन संध्या एवं संतों का सानिध्य नगर वासियों को प्राप्त होगा धाम के सचिव अंकुर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि पूरे क्षेत्र में भक्तों में अत्यंत हर्ष और उत्साह का वातावरण बना हुआ है

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes