स्लग-
स्थान- जालौन
रिपोर्ट-इरफान पठान
एंकर…..
जनपद जालौन के ग्राम कुकरगांव फीडर से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन गांवों में कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। इससे नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार को जालौन-उरई मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, तब तक जाम खत्म नहीं होगा। जाम के कारण दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, मौके पर न तो कोई विद्युत विभाग का कर्मचारी पहुंचा और न ही कोई अधिकारी स्थिति का जायजा लेने नहीआये, जिससे लोगों में और अधिक रोष व्याप्त है।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लंबे समय से कुकरगांव फीडर की स्थिति बेहद खराब है और विभाग की अनदेखी के कारण बार-बार बिजली गुल हो जाती है। इस बार समस्या इतनी बढ़ गई कि सप्लाई पूरी तरह ठप हो चुकी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।जब तक बिजली नहीं दी जाएगी, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। कोई भी बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। घण्टो तक लगा रहा जाम घण्टो बाद पुलिस के अधिकारियों ने मामले की सुनवाई की है ग्रामीण को
आश्वासन दिया वा लोगो से जाम खोलने की भी अपील की
उरई-जालौन स्टेट हाइवे के कुकरगांव का मामला।



