, परिवार जनों से अमन के स्वास्थ्य की जानकारी ली, परिवार जनों को सम्बल देते हुए आश्वासन दिया की अमन का बेहतर से बेहतर उपचार में सहयोग किया जायेगा तात्कालिक सहयोग के रूप में 50 हजार रुपये की राशि ईलाज हेतु सहयोग दिया गया, एवं आगे भी एक लाख रुपये के सहयोग के लिए कहा, गया है
अमन के साथ हुई इस विभत्स घटना को दुखद बताया और कोतमा थाना प्रभारी को इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्य वाही के निर्देश दिए, मंत्री दिलीप जायसवाल के द्वारा थाना प्रभारी कोतमा को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि देर रात तक खुल रहे ढावे पर कड़ी निगरानी की जाए अवैध रूप से अहातों को बंद किया जाए एवं ऐसे असामाजिक तत्व जो देर रात तक शराब पीकर नगर में भ्रमण करते हैं विवाद की स्थिति निर्मित करते हैं और उसके बाद नगर में अशांति का माहौल बनता है ऐसे असामाजिक तत्वों पर निगरानी रख कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, शराब ठेकेदार के जो कर्मचारी हैं उनके संबंध में थाने में संपूर्ण जानकारी रखने का निर्देश दिया एवं जो लोग भी इस घटना में आरोपी हैं और अभी भी फरार है जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए,
नगर कोतमा के लोगों से किसी भी अपवाह पर ध्यान न देने का जिक्र किया विगत दिनों एक गलत जानकारी प्राप्त होने पर नगर के युवक आक्रोशित हो गए और स्थिति शराब दुकान में तोड़फोड़ तक पहुंच गई जिन चीजों से बचने के लिए मंत्री दिलीप जायसवाल जी ने आह्वान किया
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर



