Skip to main content

Aaj Tak24x7

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मौसम खराब होने से हेलीकाप्टर के उडान नही भरने पर इंदौर से कार में सफर कर बैडिया पहुंचे।

खरगोन।  यहां मिर्च मंडी में आयोजित महती सभा में 266 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की जिलेवासियों को सौगात देने के साथ ही सिकलसेल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को प्रमाण- पत्र भी वितरित किए। इस दौरान एक पेड मां के नाम कार्यक्रम के चलते पौधरोपण भी किया। सड़क मार्ग से निकले मुख्यमंत्री का कसरावद में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। बैडिया में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने 266 करोड़ रुपए के 24 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इसमें मुख्य रुप से नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा 138 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित अम्बा रोडिया माईक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण शामिल है। इस योजना से 40 ग्रामों के किसानों को लाभ होगा और 9915 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई होगी। इसके साथ ही सड़क, अस्पताल, स्कूल भवन, सीएम राईज स्कूल के अलावा मेडिकल कॉलेज बाउंड्रीवाल लोकार्पण किया गया। खरगोन से अंजू त्रिवेदीki खरगोन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को मौसम खराब होने से हेलीकाप्टर के उडान नही भरने पर इंदौर से कार में सफर कर बैडिया पहुंचे। यहां मिर्च मंडी में आयोजित महती सभा में 266 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की जिलेवासियों को सौगात देने के साथ ही सिकलसेल एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को प्रमाण- पत्र भी वितरित किए। इस दौरान एक पेड मां के नाम कार्यक्रम के चलते पौधरोपण भी किया। सड़क मार्ग से निकले मुख्यमंत्री का कसरावद में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। बैडिया में आयोजित सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने 266 करोड़ रुपए के 24 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।
इसमें मुख्य रुप से नर्मदा घाटी विकास विभाग द्वारा 138 करोड़ 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित अम्बा रोडिया माईक्रो उद्वहन सिंचाई योजना का लोकार्पण शामिल है। इस योजना से 40 ग्रामों के किसानों को लाभ होगा और 9915 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई होगी। इसके साथ ही सड़क, अस्पताल, स्कूल भवन, सीएम राईज स्कूल के अलावा मेडिकल कॉलेज बाउंड्रीवाल लोकार्पण किया गया। खरगोन से अंजू त्रिवेदी की रिपोर्ट

aajtak24x7
Author: aajtak24x7