Skip to main content

Aaj Tak24x7

यह क्या हो रहा है कलयुगी मां ने दिव्यांग बेटे को मां की ममता से किया वंचित — बुजुर्ग दादी ने लगाई शासन-प्रशासन से मदद की गुहार

 

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
खण्डवा जिले के पुनासा तहसील के निकट ग्राम काल्या खेड़ी से एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम निवासी श्यामा बाई ने बताया कि उनके बेटे सुभाष मोरे की शादी (लवमेरीज़) कुछ वर्ष पूर्व सीमा केवट से हुई थी, जो कृषि उद्यानिकी विभाग में नौकरी करती है। इस दंपती के एक बेटा और एक बेटी हैं। शादी के कुछ साल बाद दोनों पति-पत्नी अलग रहने लगे। और दोनों ही सरकारी नौकरी करते है।

श्यामा बाई ने बताया कि उनका पोता दिव्यांश उम्र 8 वर्ष शारीरिक रूप से विकलांग है। उसकी बुद्धि तो सामान्य है, लेकिन वह चल-फिर नहीं सकता, न ही बिना सहारे के बैठ या करवट बदल सकता है। जन्म के बाद से ही उसे मां का प्यार नहीं मिल पाया। उसकी मां न तो उससे मिलने आती है और न ही फोन पर बात करती है। पिता भी कभी-कभार खर्चा देकर चले जाते हैं। वह दूसरे बच्चों को देखकर मां के प्यार को तरसता है कुढ़ता, कल्पता है, कुंठित होता रहता है लेकिन दिव्यांश इन बातों के लिए विवश है उसके मां बाप के आपसी मनमुटाव की भेंट बेचारा बालक चढ़ गया।
मां ने एक बालिका लालन पालन के लिए ले ली और पिता ने दिव्यांश को लेकिन इस मामले के बाद मां कभी मिलने नहीं आई ना ही कभी बात की

इस उम्र में दादी ने बताया कि पोते की देखभाल पूरी तरह उनके भरोसे है। उनकी खुद की उम्र अब सेवा के लायक नहीं रही और न ही अब कहीं काम पर जा सकती हैं। ऐसे में न तो वह बच्चे की उचित देखभाल कर पा रही हैं और न ही खुद का गुजारा कर पा रही हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7