Skip to main content

Aaj Tak24x7

संजय आचार्य की खास खबर मध्य प्रदेश उज्जैन से* ********** बड़नगर तहसील में तहसील टप्पा का भूमि पूजन संपन्न

*

उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील में गांव खरसोद कला में तहसील टप्पा का भूमि पूजन बड़नगर विधानसभा के विधायक जितेंद्र पंड्या और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंतर सिंह देवड़ा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक जितेंद्र पंड्या ने कहा कि मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में पिछले 50 साल से जो विकास नहीं हुआ था, वह इस बार बड़नगर विधानसभा में हुआ है।

80 लाख की लागत से बनेगी तहसील टप्पा की बिल्डिंग
विधायक जितेंद्र पंड्या ने बताया कि तहसील टप्पा की बिल्डिंग लगभग 80 लाख की लागत से बनने जा रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहे विकास को लेकर धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित थे कई जनप्रतिनिधि
भूमि पूजन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से एसडीएम धीरेंद्र परिहार, तहसीलदार उपेंद्र गोयल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय राज सिंह, पिछड़ा वर्ग के मंडल अध्यक्ष पंकज बारिया, जनपद सदस्य हरिशंकर पाटीदार, प्रधानमंत्री विचार मंच जिला अध्यक्ष जसवंत पाटीदार
Sarpanch anandilal dabi, बुथ अध्यक्ष विजय योगी पंडित पप्पू जी शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7