Skip to main content

Aaj Tak24x7

हसनपुर की संभल रोड स्थित अब्दुल्ला कॉलोनी के नजदीक काशीराम कॉलोनी में बढ़ रहे आपराधिक गतिविधियों को लेकर ‘राष्ट्र सेवी संगठन’ के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को सी ओ हसनपुर को एक ज्ञापन सौंपा है।

जनपद अमरोहा।…………….. संगठन ने मांग की है कि कॉलोनी में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की दबंगई पर लगाम लगाई जाए, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके।
संगठन के सदस्यों ने ज्ञापन में बताया कि काशीराम कॉलोनी में कई ऐसे लोग दबंगई के बल पर रह रहे हैं, जो आपराधिक है। इनमें गोकशी, चोरी, लूट, मारपीट और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों के आरोपी शामिल हैं। इनका इस प्रकार खुल्लम खुल्ला अवैध रूप से रहना यहां की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगाता है।यह कॉलोनी हसनपुर, सैदनगली, आदमपुर, रहरा और आसपास के जनपदों में अपराध करने वाले लोगों के लिए एक सुरक्षित पनाहगाह बन गई है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ये अपराधी अवैध रूप से कॉलोनी में रह रहे हैं और उन्होंने उन लोगों को पीटकर भगा दिया है, जिनके नाम पर काशीराम कॉलोनी में मकान आवंटित किए गए थे। इन आपराधिक तत्वों के उत्पीड़न से परेशान होकर कई दिनों पहले स्थानीय निवासियों ने पलायन की चेतावनी भी दी थी, जिसके बाद भी स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक महोदय एवं कोतवाली पुलिस का आज तक इस ओर ध्यान नहीं गया है।
‘राष्ट्र सेवी संगठन’ ने एसडीएम से मांग की है कि काशीराम कॉलोनी का ऑडिट कराया जाए। उनकी प्रमुख मांग है कि केवल वे लोग ही कॉलोनी में रहें जिनके नाम पर मकान आवंटित किए गए हैं, और किसी भी बाहरी या अपराधी किस्म के व्यक्ति को वहां रहने की अनुमति न दी जाए। संगठन का कहना है कि आपराधिक लोगों को तत्काल प्रभाव से कॉलोनी से बाहर निकाला जाना चाहिए ताकि शांति और सुरक्षा का माहौल स्थापित हो सके।……सवाददाता मुशीर खान

aajtak24x7
Author: aajtak24x7