नव मनोनीत मंडल महामंत्री का जोरदार अभिनंदन किया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के अनुमोदन पर कल दिनांक 19 जून-2025 दिन गुरुवार को देर रात्रि में भारतीय जनता पार्टी के मंडल पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए सूची क्रमांक 9 पर समाजसेवी श्री कपिल गुप्ता को मंडल महामंत्री पद का दायित्व सौपा गया हैं, जिससे समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया, श्री गोपाल सेवा संस्थान, अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा, पोरवाल समाज, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, वैश्य समाज आदि संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों, समाज के जागरूक नागरिकों व स्नेही स्वजनों तथा इस्ट मित्रों ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए ढेर सारी बधाइयां व अनंत शुभकामनाएं प्रेषित की है। *जिसके अंतर्गत आज दिनांक 20 जून-2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे स्थानीय सुभाष चौक, औरैया पर मंडल महामंत्री मा. कपिल कुमार गुप्ता का प्रथम नगर आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण कर जोरदार अभिनंदन किया गया, उसके उपरांत नव नियुक्त मंडल महामंत्री ने सर्व मनोकामना पूर्ण करने वाली फूलमती मैया के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, निज-निवास पहुंचने से पूर्व शहर व मोहल्ले के लोगों ने आतिशबाजी चलाकर व मिष्ठान वितरित कर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए हृदय से प्रसन्नता व्यक्त की। अभिनंदन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा औरैया इकाई के जिलाध्यक्ष समाजसेवी शिवकुमार पुरवार, विचित्र पहल सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, श्री गोपाल सेवा संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष रमन पोरवाल राष्ट्रीय मंत्री विनय पुरवार प्रांतीय उपाध्यक्ष आनन्द गुप्ता (डाबर), दिनेश पुरवार, गंगा समग्र के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, नितिन पुरवार, उमेश बिश्नोई, राघवेंद्र पोरवाल, विपिन पोरवाल (बंटू), आशीष पुरवार, चंदन, आदित्य बिश्नोई, बृजेंद्र पोरवाल, सिल्लू बिश्नोई, संजू पुरवार बृजेश पोरवाल आदि शहर व समाज के जागरूक नागरिकों व महिला शक्ति ने उपलब्धि दिवस पर हर्ष व्यक्त किया हैं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in