देवास

लोकेशन -कन्नौद
संवाददाता- गणेश जायसवाल
आज तक 24×7

 

विगत दिनों किसानों के मूंग फसल को लेकर किसान बहुत परेशान हो रहे थे। जिसे लेकर भाजपा सरकार अपनी घोषणा पर खरी उतरी और उन्होंने निर्देश जारी किए की मूंग की खरीदी समर्थन मूल्य पर होगी और किसानों को लाभ मिलेगा। इसे लेकर सरकार ने निर्णय 19 जून से पंजीयन प्रारंभ किए गए जो की 6 जुलाई तक होंगे। कृ‍षि लागत एवं मूल्य आयोग भारत सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य 8682 रूपये प्रति क्विंटल और उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य 7400 रूपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया । इसे लेकर विधानसभा खातेगांव के किसानों ने नगर कन्नौद में स्थित शुभ लक्ष्मी रेस्टोरेंट पर विधायक पंडित आशीष शर्मा का सम्मान किया एवं भाजपा सरकार का आभार माना। विधायक पंडित आशीष शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित की सरकार है और प्रदेश के मुखिया जो की सदैव किसानों के हित में योजनाएं लाते हैं । विगत दिनों पहले किसान मूंग की खरीदी के लिए परेशान हो रहे थे इसे लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया गया । उसके बाद यशस्वी प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री एवं प्रदेश के मुखिया के अथक प्रयासों से किसानों के मूंग खरीदी हेतु पंजीयन प्रारंभ किए गए हैं। जिससे किसानों का चेहरे पर हंसी की लहर दौड़ उठेगी।
इस सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त लक्ष्मी नारायण गोरा के साथ सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in