वारदात की नियत से खड़े एक बदमाश को पकड़कर उससे एक देशी पिस्टल व एक जिंदा राउण्ड किया जप्त
ग्वालियर। 20.06.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा फायर आर्म्स की बढ़ रही घटनाओं को रोकने हेतु अवैध हथियार रखने एंव अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 20.06.2025 को मुरार पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की एक युवक अवैध हथियार लिए किसी वारदात करने की नियत से फायरिंग रेंज रोड़ मोहनपुर पर खड़ा हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर से अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य) श्रीमती सुमन गुर्जर ने थाना मुरार पुलिस को उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री राजीव जंगले के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल के द्वारा बडागांव चौकी प्रभारी उनि0 दिनेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान फायरिंग रेंज रोड़ मोहनपुर में अवैध हथियार लिए बदमाश के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक युवक खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा घेरकर उसे पकड़ लिया गया और पूछताछ करने पर उसने मुसलमान मोहल्ला खुरैरी मुरार जिला ग्वालियर का होना बताया। पुलिस द्वारा संदेही की तलाशी लेने पर उसकी कमर में एक देशी पिस्टल खुरसी हुई मिली एवं उसकी पेंट की जेब में एक जिंदा राउण्ड रखा हुआ मिला। पकड़े गये आरोपी का यह कृत्य धारा 25(1-बी)(ए) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने से थाना मुरार में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी से एक देशी पिस्टल एवं एक जिन्दा राउण्ड को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और आरोपी से पुलिस द्वारा अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त हथियार : एक देशी पिस्टल मय एक जिंदा राउंड।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना मुरार निरीक्षक मैना पटेल, चौकी प्रभारी बडागांव उनि0 दिनेश सिंह, सउनि0 राजकुमार शर्मा, प्र.आर0 रणवीर राणा, आर0 नीरज यादव, आर0 नरेश राजावत की सराहनीय भूमिका रही।



