वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के मार्गदर्शन मे कार्यवाही

ग्वालियर से अतुल मल्होत्रा की रिपोर्ट अतिरिक्त अधीक्षक महोदय श्री नरेश बाबू अन्नोटिया व उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत चौहान के मार्ग दर्शन में यातायात पुलिस कंपू के अवैध रूप से नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई ।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना क्षेत्र में अवैध रूप से हूटर , ब्लैक फिल्म मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर एवं रोंग साइड वाहन चलाने वालो के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्यवाही की गई इसमें ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहन चालक के विरुद्ध 05 चलानी कार्यवाही कर शमन राशि 2500 रुपए, रोंग साइड वाहन चलाने वालो के विरुद्ध 02 चालानी कार्यवाही कर शमन राशि 1000 रुपए , अमानक नंबर प्लेट के विरुद्ध 06 चालानी कार्यवाही कर शमन राशि 3000 रुपए एवं कुल चालान सांख्य 13 शमन राशि 6500 रुपए जमा कराया गया एवं भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा समित की हुई मीटिंग के निर्णय अनुसार पाटनकर चौराहा से गश्त का ताजिया तक लोडिंग स्टैंड में खड़ी होने वाली लोडिंग वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही कर उन्हें हटवाया गया । उक्त स्थान पर केवल 07 अस्थाई रूप से लोडिंग वाहन रखे है उन्हें भी हटवाया जाएगा ।
उक्त कार्यवाही के दौरान थाना यातायात कंपू प्रभारी निरी श्री धनंजय शर्मा ,सूबेदार श्री प्रबल यादव, एवं थाना यातायात कंपू से अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes