Skip to main content

Aaj Tak24x7

नगर पंचायत के बहुउद्देशीय हाल में 11 वाँ विश्व योग दिवस पर सैकड़ो ने किया योग

विश्व कों योग से असाध्याय रोगों व मन चित्त कों शांति में मिल रहा अचूक लाभ।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुद्धी नगर पंचायत स्थित रामलीला मैदान के पास सामुदायिक हॉल में विश्व योग दिवस कार्यक्रम दुद्धी मण्डल के संयोजक मनीष जायसवाल के नेतृत्व में योग दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । इस दौरान योग प्रशिक्षक योगेश्वर प्रसाद ने उपस्थित जनों को विभिन्न आसनों के माध्यम से योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ करते हुए कहा कि योग मनुष्य के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक हैं। उन्होंने सभी से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। मा0 प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से योग को अंतर्राष्ट्रीय दिवस का दर्जा मिला। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री दिलीप पांडे ने कहा की योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और प्रत्येक दिन योगाभ्यास करें ऐसा करने से शरीर व मन में नई स्फूर्ति का संचार होता है तथा योग करने से स्वस्थ जीवन व निरोगी काया होती है इसलिए सभी को जीवन में योग को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रोफेसर अजय भूपेन्द्र जायसवाल, सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक रामेश्वर प्रसाद राय, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू सुमित सोनी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, सह संयोजक शिव शंकर प्रसाद, पूर्व जिला संयोजिका मीरा सिंह गोंड़,मण्डल उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल, समाजसेवी सुरेंद्र गुप्ता, डॉक्टर के० के० चौरसिया संदीप गुप्ता अमरनाथ जायसवाल अरुणोदय जौहरी, कृष्णदेव अग्रहरी,मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह, अंशुमान रॉय, मण्डल मंत्री धर्मेंद्र पाल, रूपेश जौहरी, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा, बूथ अध्यक्ष भोलू जायसवाल, सभासद धीरज जायसवाल, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अजय चन्द्रवंशी,मंत्री मन्नू सिंह गोंड़, संदीप तिवारी अनिल अग्रहरी सहित दुद्धी नगरवासी उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in