Skip to main content

Aaj Tak24x7

विश्व योगा दिवस पर जगह जगह हुआ योग।

विदिशा।
लोकेशन गंज बासौदा।

संवाददाता रवि चौरसिया

स्लग /

एंकर / 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को विश्व भर में ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम के साथ मनाया गया। बही गंज बासौदा में भी विभिन्न शासकीय अशासकीय विद्यालयों सहित योग समितियों ने योग कार्यक्रम का आयोजन कर योगा कराया।
नगर के सैंट एसआरएस स्कूल, नवांकुर विद्यालय, डॉल्फिन विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, नार्वदा प्रसाद स्मृति विद्यालय सहित अनेक जगह योग किया गया वहीं
पतंजलि योगपीठ, भारतीय जनता पार्टी, आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय मानस भवन में, सुबह 5 से 7.30 तक अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस योग महोत्सव के रूप में मनाया गया। योग शिक्षक जगदीश यादव, सुनीता भावसार, देवीसिंह लोधी द्वारा उपस्थित जनों को योग कराया गया। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष शशि यादव, जनपद अध्यक्ष नीतू रघुवंशी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, सहित महिला पुरुषों ने योग किया। बही बताया गया कि हर साल 21 जून को दुनियाभर के लोग अंतर्राष्ट्रीय योग मनाते हैं. योग करने से व्यक्ति में एक नई शक्ति का संचार होता है, जो आपके हर बॉडी पार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है. इसके साथ ही ये आपके शरीर के 7 चक्रों को भी प्रभावित करता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in