Skip to main content

Aaj Tak24x7

पदक विजेता खिलाड़ियों के नगर आगमन पर किया स्वागत ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने जीते6 स्वर्ण 3 रजत 1 कांस्य पदक

 

जबलपुर : मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के संस्थापक राजकुमार यादव ने बताया कि विंध्य ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा ओपन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन रीवा जिले में दिनांक 13 जून से 18 जून तक आयोजित की गई जिसमें जबलपुर टीम दल के खिलाड़ियों ने अपने-अपने आयु व वजन वर्ग में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर पदक अर्जित करने में सफल रहे । प्रतियोगिता में जबलपुर टीम ने 6 स्वर्ण,3 रजत,1 कांस्य पदक के साथ तृतीय स्थान अर्जित किया । पदक विजेता खिलाड़ियों के नगर आगमन पर रॉक फोर्ड सोफ्टसोल कम्प्यूटर एकेडमी एवं ट्रेनिंग सेंटर के संचालक उत्कर्ष गुप्ता, मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया के संस्थापक राजकुमार यादव ने प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों के नगर आगमन पर फूल मालाएं पहनाकर एवं मुखमिष्ठान कर स्वागत किया। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका राष्ट्रीय रेफरी शिवानी बेन, झामसिंह तेकाम, जयराज चौधरी,कामाक्षा पटेल, मोहित यादव,दीपा रघुवंशी ने निभाई । पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है – स्वर्ण पदक – मानवी यादव, खुशी यादव, कृतिका खियानी,दीपा रघुवंशी, कुशाग्र गुप्ता,एडरिन सेलमॉन वॉर्नर। रजत पदक श्री दुबे,सुरमई दुबे,ओम द्विवेदी।
कांस्य पदक – सुरम्या दुबे ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7